Sweet छोड़ने के लिए क्या करें इसके बारे में जाने

 वजन कम करने का पहला उपाय है,  मीठे आहार से दूर रहना| लेकिन मिठाई और चॉकलेट सभी को पसंद होते हैं इसी कारण किसी वजह से इन चीजों को ना कहना इतना आसान नहीं है|अक्सर हम यह नहीं समझ पाते हैं कि मीठा खाने की अपनी इच्छा पर आप कैसे ध्यान दे सकते हैं| समस्या के मुख्य वजह होती है कि इस बात को लेकर हमें पूरे मन से यह सोचना चाहिए कि हमें कितनी चीनी खानी चाहिए| यह बात बेहद जरूरी है कि खाने में अधिक शक्कर हमारे शरीर में ऊर्जा और ईंधन कम खर्च होती है |चीनी की अधिक मात्रा हमारे शरीर पर  नकारात्मक असर अधिक डालती है | यह वजन तो बढ़ाती है उसके साथ ही मधुमेह जैसी बीमारी को खुला निमंत्रण देती है|


Sweet  छोड़ने के लिए  क्या करें इसके बारे में जाने 


अगर वजन घटाना हो तो मीठा खाने से खुद को कैसे रोके? इसके ऊपर ध्यान देना चाहिए इसके लिए क्या चाहिए? आइए स्टेप बाय स्टेप स्टेप जाने |



* अपनी  आदतों का आकलन करें 

 अपने खानपान संबंधी आदतों पर ध्यान दें| क्या आप दोपहर के खाने से पहले या बाद में मीठा खाते हैं? जिनके किस समय आपकी इच्छा मीठा  खाने की होती है? देखने में यह बातें आपको भले ही छोटी लगे मगर इन आदतों में बदलाव कर आप सेहतमंद बने रह सकते हैं| अपने आदतों का आकलन कर आप जान पाएंगे कि आप अतिरिक्त शर्करा ले रहे हैं| ऐसा करके धीरे-धीरे आप मीठे के स्थान पर  कोई अन्य पौष्टिक पदार्थ लेने लगेंगे| उदाहरण के लिए अगर आप नाश्ते में ही मीठा खाते हैं तो  इसकी जगह  कोई ऐसा खाद्य पदार्थ का लेना शुरू कर दे जो आपको उर्जा प्रदान करें|




* चीनी को  कहे न

यूं ही एक "No Shugar" लक्ष्य बनाएं| खुद को  लगातार यह बात याद  दिलाते रहे कि आपने अपने लिए यह लक्ष्य बनाया है| अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें| अपनी आहार योजना में बदलाव लाकर आप इस लक्ष्य को पा सकेंगे|




* चीनी मुक्त पेय


अगर आपको  चाय और कॉफी बेहद पसंद है तो बिना चीनी के ही पिए| पेय पदार्थों में शहद या सिरप डालने  की अपनी आदत  से मुक्ति पाए| आप नींबू पानी और ग्रीन टी ले सकते हैं|




* मिठाई को कहें न


खाने के साथ रोजाना मीठा लेने की अपनी आदत को छोड़ भी दे तो बेहतर है| अगर आप भोजन के बाद मीठा खाने के आदी है तो रोजाना के स्थान पर हफ्ते में तीन बार ही ऐसा करें, साथ ही  मीठे की मात्रा भी कम करें|


 इसी प्रकार आप मीठा छोड़ना चाहते हैं तो, इस आदतों का आकलन करें तो आप  मीठा छोड़ सकते हो|


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.