Weight Loss 7 नियम, जो वजन न बढ़ने दें

  अक्सर हम सभी के मन में सवाल उठता है की खाने की तलब को कैसे नियंत्रित किया जाए? या फिर यह कैसे मुमकिन है कि हम पसंद का खाए और फिर भी वजन ना बढ़े? इसके लिए वजन कम करने के लिए 7 नियमों का पालन हमें करना चाहिए|



Weight Loss 7 नियम, जो वजन न बढ़ने दें


  हम हकीकत की दुनिया में जाए तो मानना होगा कि आज पूरी दुनिया  मोटापे से परेशान है| इसके  चक्कर में हम अपनी पसंद की चीजें नहीं खा पाते हैं और हमें ना चाहते हुए भी डाइटिंग करनी पड़ती है| बस अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव लाए और बिना किसी झंझट के वजन को कम करें| तो इसके लिए हमें नीचे दिए गए वेट लॉस के 7 नियमों का पालन करना चाहिए|


1. खाने को टीवी से अलग करें

       खाना पीना और चैनल बदलते रहना अगर आपका ज्यादा वक्त इन सब कामों में बितता है, तो आपका वजन  बढ़ना तय है| सबसे पहले अपने लिए पौष्टिक और हल्का खाना चुने, फिर प्लेट में उतना ही रखें, जितना आपके लिए जरूरी  हो| इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आप क्या और कितना खा रहे हैं|


2. पार्टी से पहले खाना ना छोड़े

     अगर शाम को पार्टी में जाना है तो उसके लिए खुद को दिनभर  भूखा ना रखें| अगर आप दिन में सही अंतराल पर खाते रहेंगे तो रात को ज्यादा खाने से बच जाए| हमारे शरीर में एक अंदरूनी  घड़ी होती है और मेटाबॉलिज्म एक नियमित साईकिल के हिसाब से चलता है| अगर आप सही वक्त पर खाएंगे तो कभी भी भूख नहीं लगेगी और फालतू खाने से बचे रहेंगे|


3.  गहरी सांस लेने के लिए ब्रेक ले

     क्या आप गुस्सा या तनाव महसूस करने पर छुटपुट खाने लगते हैं|ऐसा कोई भी भाव हावी होने पर सबसे पहले यानी ठंडे मिजाज के साथ विचार करें|एक-एक कर कई बार  गहरी सांस लें| ऐसा करने से आपका गुस्सा या तनाव कम होगा, साथ ही असली भूख और भावनात्मक भूख  का फर्क भी पता चलेगा| तब आप असली भूख लगने पर ही खाएंगे|


4.  खुद को भटकने न दे 

   यह सच है कि पक्के से पक्के इरादे वाला शख्स भी  बीच-बीच में पटरी से उतर जाता है, वही कुछ पूछ फ्रूट ले लेता है| लेकिन ध्यान रखें कि सबसे अहम आखरी मकसद है| ऐसे में बेहतर है कि जितनी जल्दी हो सके, आप पटरी पर लौट आए| यह ना सोचा कि एक बार नियम टूट गया तो अब कुछ नहीं हो सकता|


5. बिना बहाने की कसरत करें

   अपनी दिनचर्या में कसरत को शामिल करें| कसरत को अपनी रोजाना की जिंदगी का अहम हिस्सा बनाए| इसके बारे में लिख कर रखें और अन्य महत्वपूर्ण कार्य की तरह समय पर शारीरिक  श्रम करने में जुट जाए|



6. कई बार खाए कम खाए

   दिन में 6 से 8 बार थोड़ा-थोड़ा खाए| ध्यान रहे कि आपके शरीर को ऊर्जा और मेटाबॉलिज्म के लिए एक बार में कुछ भी  कैलोरी की जरूरत होती है| एक बार ज्यादा खाने से शरीर के पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और बची हुई कैलोरी fat  के रूप में शरीर में जमा हो जाती है|


7. दूसरों के साथ बांटे

  अपना खाना दूसरों के साथ बैठना अच्छी आदत है|इससे आपकी जुबान को बेहतर स्वाद मिलता है; लेकिन थाने का आप का हिस्सा कम हो जाता है, जिससे शरीर में जाने वाली कैलोरी घट जाती है, यानी आप मनपसंद खाना खाकर भी फिट रह सकते हैं  बस मात्रा का ध्यान रखें|


 बेहतर जिंदगी जीने के लिए और स्वास्थ्य के लिए Weight Loss के इन 7 नियमों का पालन करके अपना वजन कभी भी बढ़ने ना दे, यह मन में दृढ़ निश्चय करें|
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.