Walk करते समय सही जूतों का चयन कैसे करें इसके बारे में जाने

  पैरों के लिए सबसे आरामदायक और आकर्षक जूते सभी को पहनना  पसंद आता है, इसके लिए  जूते खरीदते समय आकर्षक और सुंदर दिखने के लिए जूतों का चयन करते हैं| सबकी पसंद अलग अलग होती है| बल्कि उन  जूतों का चयन करना चाहिए जो पैरों के लिए आरामदाई हो क्योंकि  वास्तव में स्वास्थ्य पैर वास्तव में महत्वपूर्ण है|


Walk करते समय सही जूतों का  चयन कैसे करें इसके बारे में  जाने


 पैर दिन भर जूतों  से ही बंधे रहते हैं| कभी-कभी खराब और हवादार  वातावरण रहता है, सभी प्रकार के वातावरण में और  पैरों के  फिटनेस के लिए कौन से प्रकार के जूतों का चयन करना चाहिए इसके बारे में जानकारी जाने|


● हमेशा  Walk के लिए गुणवत्तापूर्ण  जूतों का चयन करें| यह अच्छी तरह  देख ले की जूते आपके पैरों में पूरी तरह फिट है या नहीं| केवल आकर देख कर  जूते ना खरीदें| पहले पहनकर सुनिश्चित करें कि उन्हें पहन कर आपको किसी तरह की कठिनाई तो नहीं होती| तसल्ली हो जाने के बाद ही जूते खरीदे| याद रखें, अलग अलग ब्रांड और स्टाइल के चलते आकारों में भी फर्क हो सकता है|



●    आयु हमारी बढ़ती है इसके साथ  हमारे शरीर के  साथ  पैरों के आकार में भी बदलाव आता है| जूते खरीदने से पहले नए सिरे से अपने पैरों का नाप लेने से आपको सहायता मिलेगी| ज्यादातर लोगों का यह एक पैर दूसरे पैर  की अपेक्षा बड़ा होता है| जूते की खरीदारी करते समय दोनों पैरों का नाप ले| फिर सबसे पहले ऐसे जूते का चयन करें, जो सबसे बड़े पैर में फिट आता हो|



● ऐसे जूते खरीदने का प्रयास करे जो आपके पैर के साईज के अनुसार हो|



● अगर आपको अच्छा लगता हो तो शाम के वक्त  जूतों की खरीदारी करें| उसी समय आपके  पैर अपने सही आकार में रहते हैं|



● जूतों की खरेदी करते समय जूतों को  खडे होकर पहन कर देखें| यह सुनिश्चित करले की आपके अंगूठे और जूते के अगले हिस्से के बीच  कोई जगह है या नहीं| पैर के अंगूठे के पास थोड़ी जगह जरूर होनी चाहिये| पैर के तलवे वाला हिस्सा भी चौड़ा और  आरामदेह होना चाहिए| ताकि चलते समय तलवे पर  अनावश्यक दबाव  महसूस ना हो सके|



● या ठीक से जांच करले की आपके पैरों के निचले हिस्से के लिए  जूतों के  भीतर पर्याप्त जगह हो| जूतों के लिये सामग्री  ऐसी हो  जिससे आपके पैरों को  आराम मिल सके||



●   जूतों का परफेक्ट आकार  होना चाहिये इसीलिए कभी भी यह सोचकर तंग जूते न खरीदे क्यूकी  बाद मे चौड़े हो जाएंगे|


● सोल और  हिल की मजबूती की जांच कर ले|


● खरीदने से पहले जूतों को पहन कर कुछ कदम  चलकर देखिये ताकी इससे सुनिश्चित होता है की पेरो के लिए ठीक है और उन्हें पहनने से किसी तरह की तकलीफ या कठिनाई महसूस नहीं होंगी|




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.