कहीं आप की दवाए तो नहीं बढ़ा रही है वजन? जाने इसके बारे में

 अक्सर हम वजन बढ़ने को अपने खानपान और दिनचर्या से जोड़कर देखते हैं| लेकिन कई बार इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं| इनमें से दवाई भी एक कारण है जो वजन बढ़ाने का काम करती है|  जो ऐसी दवाई जो लोग अक्सर अपनी बीमारी या किसी कारण लेते हैं इसकी वजह से वजन वजन बढ़ने लगता है|


कहीं आप की दवाए तो नहीं बढ़ा रही है वजन? जाने इसके बारे में

अगर हम बीमार पड़ जाए तो भी हम डॉक्टर के पास जाकर दवाई लेते हैं क्योंकि हमें उस बीमारी से या तकलीफ से छुटकारा पाना चाहते हैं| इसीलिए  दवाई  लेनी पड़ती है| इससे  बीमारी भी दूर हो जाती है| पर  कहीं कारण ऐसे भी होते हैं| उससे दवाई लेने से वजन बढ़ता है| इसके कारण जाने|


1.  स्टेरॉयड 


जीवन रक्षक दवाएं भी वजन बढ़ाने का काम करती है| विशेषज्ञों का कहना है कि अस्थमा और आर्थराइटिस के मरीजों को दी जाने वाली स्टेरॉयड  दवाओं का लंबे समय तक सेवन करने से वजन बढ़ने का खतरा रहता है| माइग्रेन और मिर्गी के लिए दी जाने वाली दवा उनसे भी वजन बढ़ता है|

   कई लोग  विटामिन या तरह-तरह के मल्टीविटामिन की गोलियों का सेवन करते हैं लेकिन डॉक्टर के उचित सलाह के बिना इन दवाओं का सेवन न सिर्फ वजन बढ़ाता है बल्कि शरीर में कई अन्य तरह के विकार भी  पैदा होने का खतरा रहता है| यह दवाई शरीर में मेटाबॉलिज्म को अधिक सक्रिय कर देती है| इसका असर लोगों की भूख पर पड़ता है और वे ज्यादा खाने लगते हैं| इसी कारण उनका वजन बढ़ने लगता है, लेकिन सिर्फ दवाए ही इसके लिए जिम्मेदार नहीं होती| कई बार मरीज डॉक्टर की सलाह को गंभीरता से नहीं लेता इसके चलते भी अधिक वजन की समस्या सामने आती है|



2. गर्भ - निरोधक गोलियां


कई बार गर्भनिरोधक गोलियां भी वजन बढ़ाने का काम करते हैं| कई बार इन दवाओं के विपरीत प्रभाव के चलते महिलाओं में वजन बढ़ने की समस्या सामने आती है| महिलाओं में अधिक वजन का असर उनकी कमर, जांघ और छाती पर होता है| इसीलिए ऐसी दवाओं का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है|



3. मानसिक रोग की दवासे बढ़ सकता है वजन


डिप्रेशन की दवाई  लंबे समय तक लेना भी वजन बढ़ने के पीछे का अहम कारण हो सकता है| मनोरोगी कई बार उग्र और हिंसक व्यवहार करने लगता है| मरीज के ऐसे व्यवहार को को नियंत्रण करने के लिए एंटीसाइकोटिक दवा देना जरूर हो जाता है| इन दवाओं में ऐसे रसायन होते हैं जो उसके शरीर और दिमाग को राहत देते हैं| इससे उन्हें ज्यादा नींद आती है और उनका वजन बढ़ने लगता है| ऐसे मरीजों को नियमित रूप से अपने डॉक्टर के सलाह देते रहना चाहिए| ताकि दवाओं में  उचित बदलाव किया जा सके| इसके लिए जरूरी है कि  मरीज नियमित व्यायाम करता हो| कसरत के जरिए वह अपना वजन नियंत्रित कर सकता है|



वेट मशीन पर रखे निगाह


जब आप कोई नई दवा खाना शुरू करते हैं या किसी दवा का सेवन बंद करते हैं तो उस समय अपने वजन पर ध्यान रखें क्योंकि 
असामान्य रूप  से रूप से वजन का बढ़ना या घटना दोनों ही किसी गंभीर बीमारी का संकेत देते हैं|

थायराइड हार्मोन की कमियां, हाइपो थायराइड की दशा में भी वजन  बढ़ जाता है| माना जाता है कि कसरत और डाइटिंग के बावजूद कोई भी  इंसान 1 महीने में  10% से ज्यादा वजन नहीं घटा सकता| मिसाल के तौर पर अगर किसी का वजन 70 किलोग्राम है| वह 1 महीने में 7 किलो से ज्यादा वजन नहीं  घटा सकता| अगर 1 महीने के भीतर इससे ज्यादा वजन  घटने लगे तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें|
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.