Operation के सहारे वजन घटाना सुरक्षित है या नहीं

 अपने शरीर के वजन को कम करने के लिए लोग कई तकनीके अपनाते हैं| जिससे वे फिट रहे| लेकिन कई बार उनकी तकनीक उन पर भारी पड़ जाती हैं| कई लोग तो मोटापे से इतने परेशान हो जाते हैं कि वह ऑपरेशन तक करवा लेते हैं| लेकिन सवाल यह है कि क्या सर्जरी से मोटापा कम करना सुरक्षित है? मोटापा कम करने के लिए ऑपरेशन सही तरीका  है? इतना ही नहीं मोटापे के लिए अपनाई गई इन तकनीकों के कई प्रभाव भी हैं| मोटापे के लिए कारवाए गए ऑपरेशन क्या बार-बार जोखिम भरे हैं? इस तरह के कितने ही सवाल यह महत्वपूर्ण है|




  Operation के सहारे वजन  घटाना सुरक्षित है या नहीं


वजन घटाने वाला ऑपरेशन सुरक्षित है या नहीं और इस ऑपरेशन के बारे में सभी के मन में बहुत सारे सवाल होते हैं और ऐसे सवालों के  जवाब जानने हैं तो स्टेप बाय स्टेप इसके बारे में जाने|


 क्या है मोटापा घटाने वाली सर्जरी

 ● दरअसल मोटापे से छुटकारा पाने के लिए सर्जरी की मदद ली जाती है|इससे शरीर के किसी एक हिस्से जिसमें चर्बी सबसे अधिक बड़ी होती है, उसे कम कर दिया जाता है| इतना ही नहीं, यदि शरीर के किसी एक हिस्से में चर्बी कम है तो उस हिस्से में चर्बी बढ़ाई भी जा सकती हैं|


● मोटापे को  कम करने के लिए वेरिअट्रिक सर्जरी भी की जाती है| इस सर्जरी का प्रयोग  उन्हीं लोगों के लिए  होता है| जिनका वजन उनकी लंबाई के हिसाब  से 30 से 40 किलो अधिक हो| इस सर्जरी का लाभ यह है कि इस सर्जरी के बाद लगभग 60 किलो वजन 6 महीने के दौरान अपने आप  कम हो जाता है | दरअसल वेरीयाट्रिक सर्जरी के दौरान आमाशय के 80 फीस दी हिस्से को काट दिया जाता है|


● आज के तकनीकी युग में दुनिया भर में लोग ऐसी सर्जरी करवा रहे हैं| कुछ लोग काया को सुडौल बनाने के लिए भी ऐसी सर्जरी करवाते हैं|



  मोटापा कम करने वाले सर्जरी से होने वाले फायदे

● मोटापे के साथ ही व्यक्ति को कई और बीमारियां जैसे डिप्रेशन, उच्च रक्तचाप ,मधुमेह इत्यादि हो जाती है| सर्जरी के बाद इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है|


● मोटापा कम होते ही आप पहले से अधिक सक्रिय हो जाते हैं|

● मोटापे के कारण पैदा होने वाला चिड़चिड़ापन और कार्य क्षमता में कमी जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं|



  सर्जरी का नुकसान

● मोटापा कम करने के लिए करवाए जाने वाले ऑपरेशन जहां एक तरफ फायदेमंद होते हैं वही उनका नुकसान भी कम नहीं है|  ऑपरेशन के बाद भी आपको अपनी जीवनशैली में सुधार लाना  होता है|


● यदि आप सर्जरी के बाद भी निष्क्रिय जीवनशैली अपनाते हैं तो आपका मोटापा दोबारा बढ़ सकता है|


● सर्जरी बहुत ही महंगी होती है और इसे जल्दी करवाया नहीं जा सकता|


● सर्जरी के बाद आपको खाना पचाने में मुश्किल होती है| इतना ही नहीं आपको  भूख भी कम लगती है क्योंकि भूख जगाने वाला हारमोंस काम करना बंद कर देता है|


● कई बार लोगों को दो से तीन बार सर्जरी करवानी पड़ सकती है|

इस नुकसान के बचने के लिए ऑपरेशन के बाद भी सही डाइट  प्लान ले लिया जाए तो  वजन तेजी से बढ़ नहीं सकता|


इस जानकारी को जानने के बाद ऑपरेशन करना वजन हटाने के लिए वास्तव में सुरक्षित है या नहीं इसका पता  चलता है|



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.