व्यायाम का महत्व

  शरीर को प्रत्येक कार्य करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है| आकार या कद के अनुसार अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा किए जाने वाले एक ही तरह के कार्य में दोनों ही अलग-अलग मात्रा में कैलोरी ऊर्जा खर्च करते हैं| सोते समय व्यक्ति सबसे कम कैलरी खर्च करता है| सामान्य रूप से बैठने रहने पर 1 मिनट में लगभग 1  कैलरी ही खर्च हो पाती है| यदि याद रखिए वजन 1 दिन में नहीं बढ़ता और ना ही 1 दिन में घट सकता है| 3500 कैलोरी ऊर्जा खर्च  करके आप लगभग आधा किलो वजन घटा सकते हैं|कैलरी  ऊर्जा की उतनी खपत  अचानक नहीं हो सकती है| व्यायाम आपकी ऊर्जा खपत को बढ़ा देते हैं|


 

व्यायाम का महत्व

आज का मनुष्य अधिकतर कार्य मशीनों की सहायता से ही करता है |इन मशीनों से मिलने वाली सुविधाएं  मनुष्य की शारीरिक सक्रियता को कम कर देती है| ऐसी स्थिति में व्यक्ति को चाहिए कि वह सारे रूप से सक्रिय रहने के लिए  व्यायाम का अभ्यास करें |

बहुत से लोग अपने वजन के कारण चिंतित होते हैं, वे इसी कारण  अपने आसपास के लोगों से अच्छी तरह  घुल मिल नहीं पाते  और आपने तक ही सीमित रहने लगते हैं|  व्यायाम की बात को भी इसी झिझक के कारण ignore करते रहते हैं | अपने तक ही सीमित रहने के कारण वे तनाव में रहते है, लेकिन जब व्यायाम करने लगते हैं तो उनकी हीन भावना जाती  है| धीरे-धीरे  व्यवहारिक हो जाते हैं और सामाजिक कार्यों में भी भाग लेने लगते हैं| मोटापा कम होने के साथ-साथ उनमें नया विश्वास देखने को मिलता है|


व्यायाम द्वारा शरीर के सभी तंत्र या प्रणालियां उचित रूप से कार्य करने लगते हैं| इसके द्वारा शरीर के सभी अंग सक्रिय हो जाते हैं|


व्यायाम शरीर को सुगठित बनाते हैं

ज्यादा वजन होने के कारण व्यक्ति हमेशा ही हंसी का पात्र समझा जाता है| नियमित व्यायाम करने से शरीर का वजन कम होने के साथ-साथ शरीर  सुगठित होने लगता है|   इससे  पेशीय ऊतकों में वृद्धि होती है और शरीर सुडौल होता है| परंतु   त्वचा उसके अनुपात में नहीं सिकुड़ पाती| अतः शरीर में कई भागों  पर झुरिया पड़ जाती है| व्यायाम करते रहने से मोटापा कम होने के साथ-साथ शरीर में किसी प्रकार की झुरिया नहीं दिखाई देती|



व्यायाम से भूख कम होती है

हल्के फुल्के व्यायाम करने पर शरीर के सभी अंगों में रक्त समान रूप से प्रवाहित होने लगता है| तब पाचन तंत्र में रक्त प्रवाह धीमी गति से होता है जिसके कारण  व्यक्ति को भूख का आभास कम होता है|व्यायाम करने के बाद प्यास आपको अवश्य लग सकती है दोपहर के भोजन से कुछ समय पहले थोड़ा सा हल्का वाया व्यायाम कर लेने पर आप अपने वजन पर नियंत्रण पा सकते हैं| व्यायाम के बात कम भोजन से ही संतुष्टि हो जाती है| जिससे आपको भूख का अनुभव अधिक होगा| अतः भोजन से पहले हल्के-फुल्के व्यायाम ही करने चाहिए|



मोटापा सामान्य हो जाने पर व्यायाम इसको स्थिर रखते हैं

वजन कम करना एक आसान बात है, लेकिन इसे वापस बढ़ने से रोकना अधिक मुश्किल है| आपका वजन है एक बार घटने के बाद पुनः बढ़ जाए, ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको व्यायाम करते रहना चाहिए| इससे आप अपने वजन को हमेशा के लिए सामान्य बनाए रख सकते हैं|


इसी प्रकार व्यायाम का हमारे जीवन में बहुत सारा महत्व है क्योंकि व्यायाम के कारण ही हम हमारे शरीर को फिट रख सकते हैं|
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.