कमजोर हड्डियों को कैसे ठीक करें जाने इसके बारे में

  

अपने शरीर स्वास्थ्य की बात आती है, तो अक्सर आप इसके ऊपर ध्यान नहीं देते| हमें लगता है कि हड्डियों के संबंधित समस्या बुढ़ापे में ही आती है, लेकिन ऐसा नहीं है, जो हम छोटी-छोटी चीजें रोज करते हैं, इसकी वजह से और कैल्शियम और डी के कमी के कारण  हमारे हड्डियों में  कमजोरी आती है| इसका हमें में पता भी नहीं चलता है इसी कारण आप कम उम्र में हड्डियों के संबंधित समस्याओं से ग्रसित हो जाते हैं| इसका असर बाद में दिखने लगता है|

शरीर के फिटनेस के ऊपर आप ध्यान नहीं दे पा रहे हैं क्योंकि योगा या एक्सरसाइज करते समय, सीढ़ियां चढ़ते उतरते समय, घर और ऑफिस के काम करने में जल्दी थकान महसूस होने लगती है तो यह लक्षण आपके हड्डियां कमजोर है इसके संकेत दर्शाती है| इसीलिए ज्यादातर आपके शरीर स्वास्थ के ऊपर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है|


कमजोर हड्डियों को कैसे ठीक करें जाने इसके बारे में

आजकल ओस्टियोपोरोसिस नामक रोग कहीं महिलाओं मे ज्यादा परेशान करता है| इसके कारण हड्डियां टूट कर कमजोर होने का  खतरा पैदा होता है| खास तौर पर रीढ़ और कमर की हड्डियां प्रभावित हो सकती है ऐसा होने पर आप नीचे झुक कर चलने लगते हैं और आपकी उम्र ज्यादा  दिखने लगती है, क्योंकि यह सब कैल्शियम कमी के कारण होता है|



चलते समय कंधे और पीठ को सीधा रखें और सामने देख कर सीधा चलें और आगे बढ़ते वक्त खुद के ऊपर विश्वास रख कर चलें|अगर आप चल नहीं पा रहे हो तब भी खड़े होकर चलने की कोशिश करें, इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहेंगी|




  एक 'जनरल ऑफ ऑर्थोपेडिक रिसर्च' में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट में बताया गया है कि जो महिलाएं मासिक धर्म स्थाई रूप से बंद हो जाने के बाद के या 50 साल की उम्र के बाद भी शारीरिक रूप से मेहनत करती है उनकी हड्डियां मजबूत बनी रहती है| 50 से 75 वर्ष की आयु वर्ग की निष्क्रिय महिलाओं की तुलना में सक्रिय महिलाओं की  रीड और हाथों की हड्डियों का घनत्व कमजोर ज्यादा होता है और वह निष्क्रिय महिलाओं की तुलना में 15 वर्ष कम उम्र की नजर आती है|

हड्डियों की कमजोरी ठीक करने के लिए उपाय

● हड्डियों की कमजोरी से बचाव करने का एक सबसे आसान और प्रभावशाली तरीका यह है कि रोज पैदल चले| पैदल चलने से जो व्यायाम होता है, उसकी वजह से हड्डियां मजबूत बनी रहती है और हड्डियों से कैल्शियम नष्ट होने से बचता है| जिन हड्डियों को पैदल चलते समय होने वाली कसरत का लाभ नहीं पहुंचता, वे कमजोर हो जाती है और कैल्शियम का क्षरण रक्त प्रवाह के अंदर होने लगता है| अगर आप रोज पैदल चलते हैं तो इस तरह की हड्डियां मजबूत बनी रहती है और हड्डियों के अंदर मौजूद होने वाली कैल्शियम की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है|
 सूरज की किरणों में डी विटामिन होता है| सुबह-सुबह की सूरज की  किरणों में पैदल चलने से  शरीर की कैलोरी भी घटती है मोटापे और मधुमेह से बचाव नियंत्रण में सहायता मिलती है|  पैदल चलने से मांसपेशियों और हड्डियों की कोशिकाएं मजबूत होती है| इस तरह हड्डी संबंधी रोगों से व्यक्ति का बचाव होता है| पैदल चलने से फेफड़े से संबंधित रोगों से बचाव होता है इसलिए पैदल चलना बहुत जरूरी है|

● वजन घटाने के लिए हर रोज कसरत करें , योगा और एक्सरसाइज कर सकते हैं इससे शरीर की कैलरी कम होती है|  जब हम योग और एक्सरसाइज करेंगे तो हमारा वजन घटेगा| कम वजन के कारण हड्डियों के ऊपर पड़ने वाला शरीर का लोड कम हो जाएगा, इसके साथ हड्डियां नियमित रूप से मजबूत  रहेंगी|


●  मदिरापान का सेवन ना करें और धूम्रपान ना करें, | यह करने से हमारे शरीर पर और हड्डियों पर बुरा असर पढ़ सकता है , इससे हड्डियां कमजोर हो जाती है इसीलिए इन चीजों का सेवन मत करें|


●  हड्डियों के घनत्व का परीक्षण करने के लिए डॉक्टर की सहायता आवश्यक है| इससे यह पता चलता है, कि हड्डियां कितनी कमजोर है, या स्वास्थ्य है|


कमजोर हड्डियों को ठीक करने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दें


 हमारे जीवन शैली पर हमारा स्वास्थ्य निर्भर करता है| आजकल व्यस्त लाइफ में लोग सेहत पर काफी कम ध्यान दे रहे हैं| शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि हम पौष्टिक तत्वों से भरपूर भोजन खाएं| हड्डियों के health  पर लोगों को ध्यान कम जाता है| हेल्थी और कड़क फिटनेस के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है इसलिए हमें अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है|


● हरी भरी सब्जी में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है|  हड्डियां मजबूत करने के लिए पालक का सेवन करना बहुत जरूरी है| क्योंकि पालक से सेवन से हड्डियों का कैल्शियम की हर रोज की जरूरत का लगभग 25%  कैल्शियम जाता है| ऐसे हरे-भरे सब्जियों में आयरन और विटामिन ए भी अधिक होता है |


●  शरीर के हड्डियों की मजबूती के लिए अननस खाए, इसमें जो  पोटेशियम, कैल्शियम और विटामिन ए की मात्रा भरपूर होती है इसका सेवन करने से हड्डियां नियंत्रण में रहती है|



● बादाम खाने से बाल, आंख और हड्डियों  में मजबूती आती है|  बदाम में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन ई और फैटी एसिड पाया जाता है, जो हड्डियों को ताकतवर बनाता है|



●  अंडे में प्रोटीन की मात्रा होती है जो शरीर के हड्डियों को फौलाद बना देती है|



● मशरूम का भी रोजाना सेवन करें|


● अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी डेली रूटीन में दूध, पनीर, दही और चीज जैसे खाद्य पदार्थों को बढ़ाना होगा| इस प्रोडक्ट में कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा  भरपूर होती है|


● सोयाबीन में हड्डियों को मजबूत बनाने वाला प्रोटीन और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है|  इनका सेवन करना भी बहुत जरूरी है|


●   योगर्ट  दूध से ज्यादा फायदेमंद है| इसमें दूध से कई गुना अधिक कैल्शियम पाया जाता है|


● नमक और मीठा का सेवन खाद्य पदार्थों में ज्यादा मात्रा से करने से हड्डियों में कमजोरी आती है इसीलिए ज्यादा मीठे और ज्यादा नमकीन चीजें मत खाइए|
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.