Dance करके भी आप फिट रह सकते हैं

  डांस एक ऐसी अद्भुत कला है, जो सभी को पसंद आती हैं|  आपको अगर योगा करना या जिम जाना पसंद नहीं तो आप डांस द्वारा वजन घटा सकते हैं| डांस हर किसी के मन को भाता है इससे हमारा मनोरंजन होता है| साथ में पूरे शरीर की कसरत भी हो जाती है| हर रोज नृत्य करने से पूरा शरीर  फीट रहता है| डांस का दिमाग पर पर भी अनुकूल असर पड़ता है, जिससे शरीर में  प्रसन्नता  और उत्साह बढ़ता है| जो लोग नियमित रूप से डांस करते हैं , उनको मोटापे की समस्या नहीं रहती है| जो लोग ज्यादा वजन के कारण परेशान है, अगर वे हर रोज डांस करें इससे मोटापे की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है| डांस फ्लोर पर कम से कम 5 मिनट डांस करने मात्र में शरीर की 30 कैलोरी खर्च  हो जाती है|




Dance करके भी आप भी फिट रह सकते हैं 


जब कोई छोटी उम्र से ही डांस करना शुरू कर दे तो उनका वजन नियंत्रित रहता है| एक अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है कि जो लोग कम उम्र में से ही डांस में हिस्सा लेने लगते हैं उनका वजन नियंत्रित तो होता ही है, साथ ही उनमें तनाव दिखाई नहीं पड़ता, वे हर वक्त फ्रेश रहते हैं |

अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हो लेकिन आपको योगासन करना, जिम जाना अच्छा नहीं लगता तो डांस आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प है और इससे आप तेजी से वजन घटा सकते हो|आइए जानते हैं किस तरह डांस करते हुए वजन घटाया जाता है और हम फिट रह सकते हैं|


● डांस मस्ती और जश्न के लिए किया जाता है, लेकिन इस मस्ती व जश्न द्वारा आपके शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को कम कर मोटापे पर नियंत्रण पाया जा सकता है|


● सबसे पहले अपना मनपसंद गाना सुनकर डांस करें| अपने म्यूजिक सिस्टम के जरिए कमरे में या छत पर सुबह-सुबह गाने की धुन पर डांस करें|



● सालसा, पोल डांस और बेली डांस करने से  कमर के पास मौजूद  अतिरिक्त चर्बी समाप्त होती है|



● हिप हॉप और सालसा शरीर से ज्यादा मात्रा में कैलोरी की खपत करता है|



● जो लोग ज्यादा तेजी से डांस नहीं कर पाते हैं और धीरे-धीरे डांस करते हैं उनकी कैलोरी की खपत होती है|



● घर में ही तेज संगीत बजाकर एरोबिक्स करें| यह भी एक किस्म का डांस है| एरोबिक्स के विभिन्न स्टेप से शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम किया जा सकता है|



● डांस के दौरान हाथ पैर के साथ पूरे शरीर की कसरत हो जाती है डांस करने के दौरान शरीर का रक्त प्रवाह तेज हो जाता है|



इसी तरह रोज आधा घंटा डांस करते हुए महीने में 5 से 10 किलो वजन घटाया जा सकता है| इससे हम फिट दिखने लगते हैं|


FAQ:Dance करके भी आप भी फिट रह सकते हैं 


Q1 क्या पोल डांस से वजन कम होता है?


Ans: पोल डांस से  पूरे शरीर की कसरत होती है| इससे हाथों और पैरों की गति बढ़ती है| अनियमित जीवनशैली और खानपान की वजह से हमारे शरीर पर चर्बी जमा हो जाती है| नतीजा शरीर का वजन बढ़ने लगता है | लेकिन नियमित पोल डांस करने से आपकी मांसपेशियों की स्थिति सुधर जाती है और मजबूत होती है | अक्सर वजन बढ़ने पर जांग और कुले भारी हो जाते हैं इसके लिए ऐसे पोल डांस से यह चर्बी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है, वजन घटने में जल्दी मदद होती है|






Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.