बुजुर्ग अपना वजन कैसे कम करें

  बुजुर्ग का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है |उनकी देखभाल करना, उन्हें प्यार करना और उनके साथ अपना समय देना बहुत जरूरी है| सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें हमेशा एक्टिव रखें और  फिट रखें |उनको फिट रहने के लिए बढ़ते हुए वजन पर नियंत्रण कैसे करें इस बात पर ध्यान दें|



बुजुर्ग अपना वजन कैसे कम करें

वृद्धावस्था में वजन बढ़ने के कारण कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है| इसीलिए  अपने वजन पर नियंत्रण करना जरूरी है| इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप जाने|


 बुजुर्गों का वजन आसानी से बढ़ रहा है


● व्यक्ति की जब उम्र बढ़ती है तब आसानी से उसका वजन भी बढ़ता है क्योंकि शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया धीमी हो जाती है|


● युवाओं की तुलना में बुजुर्ग व्यक्ति को भोजन पचाने में अधिक समय लगता है|


● जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, हमारे शरीर में पाचन में सहायक कुछ एंजाइम की मात्रा घटती जाती है| ऐसी स्थिति में वसायुक्त आहार को पचा पाना मुश्किल हो जाता है|


● वसा युक्त खाद्य पदार्थों पर ध्यान देने से बुजुर्गों का  वजन आसानी से बढ़ता जा रहा है क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थों को उनका शरीर पचा नहीं पाता है|


● इस तरह से वसायुक्त भोजन ग्रहण करने वाले बुजुर्गों के लिए वजन घटा पाना संभव नहीं हो पाता|


●कम कार्बोहाइड्रेट युक्त और अधिक वसा युक्त आहार में सबसे ज्यादा नुकसान होता है|


प्रतिदिन अधिक वसा का सेवन न करें


● प्रति ग्राम वसा में 9 कैलोरी होती है, वही प्रति ग्राम कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन में 4 कैलोरी होती है|


● आहार में अतिरिक्त वसा की वजह से दिल की बीमारी, मुंहामेह और कैंसर जैसे रोग पैदा होते हैं|


● जब आहार में कम वसा को शामिल किया जाता है तो शरीर में पहले से वसा वसा ईंधन के रूप में नष्ट होने लगता है| इस तरह बुजुर्ग व्यक्ति के लिए घटा वजन संभव होता है|


● अगर बुजुर्ग को अपना वजन घटाना है तो उसे प्रतिदिन 30 ग्राम से ज्यादा वसा का सेवन नहीं करना चाहिए|


● विभिन्न खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले वसा की तालिका के आधार पर प्रतिदिन के आहार में शामिल होने का होश रखा जा सकता है


प्रतिदिन आधा घंटा टहले


● अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए और बिना अधिक पसीना बहाए वजन मामूली के लिए पैदल चलना एक आदर्श व्यायाम है


● पैदल चलने से 1 घंटे में शरीर का 3500 कैलोरी खर्च होता है |इस तरह 10 घंटे पैदल चलने से आपका शरीर का एक पाउंड वजन घटाया जा सकता है|


● पैदल चलने से शरीर में चयापचय की प्रक्रिया की गति होती है और कैलोरी की खपत तेजी से होने लगती है


● प्रतिदिन आधा घंटा  टहलने से आपके शरीर में पर्याप्त कैलोरी खर्च हो जाएगी | 15 मिनट सुबह और 15 मिनट  शाम के समय  टहल सकते हैं |


 इसी तरह बुजुर्ग अपना वजन बड़े आराम से कम कर सकते हैं| 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.