धूम्रपान छोड़ने के बाद भी रखे वजन पर काबू

 सिगरेट पीने से वजन कम होता है, ऐसा कई लोग मानते हैं और इसी बात का बहाना बनाकर सिगरेट छोड़ने से बचते रहते हैं  लेकिन सिगरेट स्वास्थ्य के लिए  कितना खतरनाक है, तो हम सभी जानते हैं| वजन बढ़ने के डर के कारण अगर हम सिगरेट जैसी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक  वस्तु को   छोड़ने से बच रहे है , तो यह बिल्कुल ठीक नहीं है|



धूम्रपान छोड़ने के बाद भी वजन पर ध्यान दें


 सबसे अच्छा तरीका यह है कि सिगरेट  छोड़ने के  साथ ही साथ आप शारीरिक परिश्रम शुरू कर दे| व्यायाम न केवल आपके वजन नियंत्रण में  रखेगा बल्कि आपको अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे गले में और मुंह में कैंसर फेफड़े में कैंसर और दमे  जैसी बीमारियों से भी बचाए रखेगा|

धूमपान और वजन बढ़ना

● धूम्रपान करने से शरीर की  कैलोरी खर्च होती है  जब आप सिगरेट छोड़ते हैं तो आपकी भूख और पाचन तंत्र सामान्य हो जाता है इसके चलते आप जिस अनुपात में खाते हैं, उस अनुपात में शरीर से कैलोरी खर्च नहीं होती | इसके कारण वजन बढ़ने लगता है|

●  सिगरेट छोड़ने के बाद के  भोजन का स्वाद लेने की आपकी क्षमता भी बढ़ जाती है |यह खाने को आपके लिए और आकर्षण बनाता है और परिणाम स्वरूप आप बहुत अधिक खाते हैं| सिगरेट छोड़ने के बाद लगने वाली  भूख मिटाने के लिए कई  व्यक्ति सामान्य रूप से स्नैक्स का सहारा लेते हैं| इसके कारण उनका वजन और बढ़ जाता है|


● धूम्रपान के बाद वजन नियंत्रण रखने के लिए शारीरिक क्रिया करना भी जरूरी है| क्योंकि आप धूम्रपान छोड़ चुके हैं तो आपको अपने शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता है| यदि आप मांसपेशियां नहीं बनाना चाहते हैं तो आप बहुत मेहनत कर कर बहुत पसीना बहाने की आवश्यकता नहीं है, कुछ देर तक  तेज टहलना आपके लिए काफी होगा| सिगरेट से रिहा होने के प्रतिगामी प्रभाव जैसे प्यास आना, रहना, सिर दर्द और गले में सूजन आदि से व्यायाम आपको दूर रख सकते हैं|


●  आहार योजना ऐसे तैयार करें कि जिसमें फल और सब्जियों की मात्रा काफी अधिक हो मांस और अन्य उच्च कैलोरी आहार जैसे पास्ता ,सफेद ब्रेड और सफेद चावल आदि से परहेज करें| ज्यादा शुगर  का भोजन और  अल्कोहल से ही दूर रहे क्योंकि इन में काफी मात्रा में कैलोरी होती है|

इसी प्रकार धूम्रपान छोड़ने के बाद वजन पर ध्यान देना जरूरी है|
 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.