Healthy: सुबह का नाश्ता

 सबसे महत्वपूर्ण आहार सुबह का नाश्ता होता है| ऐसा कहा जाता है कि अगर आप सुबह जमकर खा ले तो आप  स्वस्थ रहेंगे और भूख ना लगने के कारण आप फास्ट फूड और जंक फूड से दूर रहेंगे| यदि आप वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह का healthy और पौष्टिक नाश्ता करें|



Healthy: सुबह का नाश्ता

हमारे शरीर को Healthy बनाने के लिए  उर्जा मिलने के लिए कैलोरी  अच्छे से मिले इसके लिए सुबह का नाश्ता हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है | पर जाने की वजन घटाने में नाश्ता कैसे मददगार साबित हो सकता है|


● आमतौर पर लोग अपने दिनभर की खुराक का आधा हिस्सा सुबह ही खा लेते हैं| उनका वजन उतनी तेजी से नहीं बढ़ता जितना कम मात्रा में खाने वालों का बढ़ता है|


● सुबह नाश्ता न करनेवालों को भूख अधिक लगती है और दिन के भोजन के समय से पहले ही यह कुछ ना कुछ  स्नैक्स बिस्किट या नमकीन खाने लगते हैं| जिससे उनका वजन बढ़ने लगता 
है|


● सिर्फ सुबह का नाश्ता न करनेवाले  ही नहीं, बल्कि हल्का नाश्ता या फिर ठीक से नाश्ता नहीं करने वाले भी मोटापे को निमंत्रण देते हैं|


● यदि आप सुबह के समय नाश्ते में लगभग 1200 से 1300 कैलोरी ले ले तो फिर दिन भर आपको ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता नहीं रहेगी| फिर आप दिन के भोजन में 400 कैलोरी ले सकते हैं और रात में इससे भी कम 300 के आसपास  कैलोरी ले सकते हैं|  इससे आप   दिनभर हल्का महसूस करेंगे और फिट रहेंगे|


● आमतौर पर व्यक्ति को दिन भर में सामान्यतः 2000 कैलोरी की आवश्यकता होती है| लेकिन कैलोरी की आवश्यकता आपकी जीवनशैली और कार्यशैली पर भी निर्भर करती है|


● यदि आप वजन कम करने के लिए कम कार्बोहाइड्रेट वाले खाने को या नाश्ते को  प्राथमिकता देंगे तो इससे निश्चित तौर पर आपका वजन कम होगा; लेकिन इसके साथ ही आप स्थाई रूप से  स्वस्थ नहीं रह सकते, बल्कि आपका वजन कुछ समय बाद दोबारा बढ़ जाएगा|  वहीं दूसरी ओर यदि आप सुबह के समय संतुलित मात्रा में नाश्ता करेंगे तो आपका वजन स्थाई रूप से कम होगा|


● वैज्ञानिकों का भी मानना है की कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में लेने से वजन घटता है, लेकिन साथ ही भूख अधिक लगती है और इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाते हैं|


 शरीर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए  healthy सुबह का नाश्ता इतना महत्वपूर्ण है और  इसे हमें हर रोज करना ही चाहिए यह हमें ध्यान रखना चाहिए|
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.