Yogasan : योगासन द्वारा वजन घटाएं

बेहतर  शारीरिक स्वास्थ्य और शक्ति के लिए योगा करें| वजन में कमी आना, शरीर को मजबूत और लचीला बनाना, सुंदर चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन , शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करना और अच्छा स्वास्थ्य आप चाहते हो वैसे मिलता है| हमे  शारीरिक मानसिक रूप से तथा  श्वासन  की क्रिया में  लाभ देता है| इसके साथ साथ वजन घटाने के लिए योगा  लाभकारी है|




Yogasan: योगासन द्वारा वजन घटाएं


वजन कम करने का सबसे सटीक और सरल तरीका है योग आसन वजन कम करने में मददगार है| आईए इसके  बारे में  जाने


कपालभाति

पहले पूरी तरह सास लेकर , सास को तेजी से नाक से बाहर फेंके| जिससे पेट अंदर बाहर आए जाएगा| 5 से 10 मिनट करें| हाई बीपी वाले धीरे धीरे करें और कमर दर्द वाले कुर्सी पर बैठकर करें|


अग्निसार

खड़े होकर पैरों को थोड़ा खोलकर हाथों को  जांघा के ऊपर रखें| सांस को पूरी तरह लेकर बाहर छोड़ दे| छोड़ने के तुरंत बाद ही पेट की पंपिंग करें यानी पेट अंदर  खींचे फिर छोड़े|  स्लिप डिक्स, हाई बीपी और  पेट का ऑपरेशन करा चुके लोग इसे ना करें|  इस आसन से पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है| इसके साथ शरीर का वजन  भी घटता है|


हस्तोत्तानासन

सीधा खड़े होकर दोनों हाथों की उंगलियों को फंसा कर सिर के ऊपर उठा ले| सास को बाहर निकाले यानी रेचक करें और कमर को बाई तरफ झुका ले | इसी प्रकार  दूसरी ओर  भी करें|


द्रुत उत्तानपादासन


कमर के बल लेटकर हाथों को नितंबों के नीचे जमीन पर रखें| दोनों पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर उठाए| इस प्रकार जमीन पर बिना आए  पैरों को ऊपर नीचे करते रहे|


नौकासन


पहले कमर के बल पर लेट कर, हाथों को  जांघा के ऊपर रखिए| सास भरकर पैरों को 60 डिग्री में उठाए| इस दौरान शरीर का भार हिप्स पर रहेगा|



साइकिलिंग


कमर के बल लेटे लेटे ही दोनों पैरों को के साथ एक साथ साइकलिंग की तरह घूमांए| इस दौरान हाथों को कमर के नीचे रखें| अपने शरीर के अनुसार तेजी से या या धीमी गति से साइकलिंग करें|



भुजंगासन


पेट के बल लेट कर दोनों हाथों को हिप्स के नीचे रखें| सास भरते हुए आगे से सिर और छाती को ऊपर उठा कर पीछे की ओर  मोड ले|




इसी प्रकार आसनों को रोजाना करने से शरीर की चर्बी कम होने लगती है| इससे पूरे शरीर का वजन घटने में मदद  मिलती है|
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.