Child Weight Loss: कैसे घटाए बच्चों का वजन

 मोटापा विश्व की बहुत बड़ी समस्या है| आज मोटापे के कारण लोग गंभीर समस्याओं के शिकार हो रहे हैं| आधुनिक जीवन शैली के कारण मोटापे का अधिक शिकार होने लगे हैं| बच्चों में मोटापे के कारण ही मधुमेह जैसी समस्याएं आने लगी है| आधुनिक जीवन शैली के अलावा आधुनिक  तकनीकों की वजह से भी बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है| इसलिए बच्चों का वजन घटाना जरूरी है|



Child Weight Loss: कैसे घटाए बच्चों का वजन

यदि बच्चे नियमित रूप से व्यायाम करें तो आसानी से वजन घटा सकते हैं| लेकिन सवाल यह उठता है कि बच्चों के लिए  मोटापा कम करने वाले व्यायाम कौन-कौन से हैं? बच्चों को  व्यायाम के फायदे क्या हो सकते हैं ?जिससे कैसे घटा सकते हैं बच्चे वजन? आइए जाने बच्चों के लिए वजन घटाने के लिए -


तैराकी

● आमतौर पर बच्चों को पानी से खेलना अच्छा लगता है| ऐसे में बच्चे यदि खेल खेल में तैराकी करेंगे तो यह उनकी सेहत के लिए लाभकारी होगा| क्या आप जानते हैं, बच्चों के लिए तैराकी के बहुत फायदे हैं|

●   तैराकी से  बच्चे  आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं, बल्कि उन्हें शरीर में मजबूती लाने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए तैराकी करनी चाहिए|

● तैराकी से बच्चों के हाथ पैरों के साथ  पूरे शरीर की  कसरत होती है और रोजाना तैरने से fat बच्चे भी आसानी से फिट हो सकते हैं|


साइकिलिंग Cycleling

● बच्चों को साइकिल चलाना बहुत पसंद होता है और जब यही सायकल उनको फिट बनाएगी तो निश्चित तौर पर उसे चलाना पसंद करेंगे|

● रोजाना कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाने से बच्चे आसानी से अपना वजन घटा सकते हैं|

● जो बच्चे साइकिल नहीं चलाते उन्हें वजन नियंत्रण करने के लिए कसरत के काम आने वाली  साइकिल चलानी चाहिए| इसके लिए उन्हें एक ही जगह बैठकर सायकल को लगातार चलाना  होगा| इससे बच्चे के शरीर की कसरत होगी और बच्चे के शरीर से अतिरिक्त चर्बी भी आसानी से  कम होगी|


स्केटिंग Scenting 


● मोटापे से ग्रस्त बच्चों को स्केटिंग करनी चाहिए बच्चे जितना अधिक देर रोजाना  स्केटिंग करेंगे, उनका शारीरिक व्यायाम उतना ही बढ़ेगा|

● बच्चों को चाहिए कि स्केटिंग के जरिए अपने दोस्तों से प्रतियोगिता करें| इससे वे  खेल में  व्यायाम तो करेंगे ही,  साथ ही साथ  अपना वजन ही  घटाएंगे |


आउटडोर  गेम्स Outdoor Games


● अधिक वजन वाले बच्चों को अधिक से अधिक आउटडोर गेम्स खेलने चाहिए|

● आउटडोर गेम्स में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल  और भागम भाग गेम समाविष्ट होते हैं|


● ऐसे खेलों से बच्चे फिट और तरोताजा रहते हैं|

● आउटडोर  गेम्स के जरिए बच्चे आराम से अपना वजन घटा सकते हैं क्योंकि इससे उनके पूरे शरीर का व्यायाम आसानी से हो जाता है|


 जोगिंग Jogging 


● बच्चों का वजन कम करने के लिए जोगिंग पर भेजना चाहिए|

● यदि आपका बच्चा व्यायाम नहीं करना चाहता तो उसे बाहर टहलने के  भेजें|

●  जोगिंग में बहुत अधिक मेहनत नहीं लगती और आराम से अपना बच्चा fit भी हो जाता है|
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.