सूप पीने से वजन घटता है|

  जब भी हम सूप की बात करते हैं तो हमेशा तबीयत बिगड़ जाने  पर ही याद आता है; पर हमें इससे  से   चुस्त-दुरुस्त  बनाए रखने के लिए कितना लाभ हो सकता है, इस पहलू को उपेक्षित  किया जाता है|  हमारे शरीर को  वसा - युक्त करने में और शरीर का वजन घटाने में सूप मददगार होता है|


सूप पीने से वजन घटता है|

शरीर के स्वास्थ्य के लिए सूप पीना जरूरी है, तो इसके बारे में     अधिक विस्तार से जानते है|

 ●बहुधा

   अक्सर जब हम कॉन्टिनेंटल डिनर की बात करते हैं तो हम सूप को स्टार्टर के तौर पर लेते हैं| हालांकि इसके पीछे एक धारणा यह है कि सूप आपकी भूख को बढ़ाता है और फिर आप अपने डिनर का अच्छी तरह लुप्त उठा सकते हैं| पर एक सच यह भी है कि सूप सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है| अगर आप रोज अपने आहार में  इसको शामिल करते हैं तो इससे आपकी सेहत भी ठीक रहती हैं और भूख भी अच्छी लगती है| भोजन से पहले सूप लेने से हमारा आधा पेट भरता है| इससे हम कम भोजन करते हैं और इसके साथ साथ हमारे शरीर में कम कैलरी जाती है इसके कारण शरीर का वजन घटने में मदद होती है|

●औषधि के रूप में

   एक औषधि के तौर पर भी सूप को लिया जाता है | अक्सर जब पेट  दर्द की शिकायत या खाना चबाने में दिक्कत होती है तो डॉक्टर हल्के आहार के रूप में इसका  सेवन करने की सलाह देते हैं| इसका कारण यह है कि यह आसानी से हजम हो जाता है| इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है| इसमें सभी मिनरल और विटामिन होते हैं इसलिए यह हमारे शरीर को डिहाइड्रेशन से भी बचाता है| एक रिपोर्ट के अनुसार सूप ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम कर देता है| अगर आपको जुखाम या बुखार की शिकायत है तो चिकन और वेजिटेबल  सूप आपको फायदा पहुंचाते हैं|


●अधिक रेशा

   बच्चे ज्यादातर सब्जियों को  खाने से कतराते हैं, खासकर हरे और पत्तेदार सब्जियां बच्चों के पोषण के लिए जरूरी है| उन्हें पूरा प्रोटीन और खनिज मिले| सूप जितना सेहत के लिए फायदेमंद होता है उसने इसमें अधिक रेशा होता है| इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आप एक साथ कई सब्जियों का प्रयोग कर सकते हैं; जैसे गाजर, गोभी, टमाटर,बींस और पालक के सूप में रेशे की मात्रा ज्यादा होती है| साथ ही आप अलग-अलग सब्जियों के जरिए  सूप के स्वाद में भिन्नता भी ला सकते हैं| इससे स्वाद बना रहेगा और शरीर को अधिक मात्रा में रेशा भी मिल जाएंगे, ऐसे वजन घटने में मदद मिल जाएगी|


●वजन घटाने में कारगर

  जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं उन्हें पता होना चाहिए की  सूप वजन घटाने में बेहद कारगर साबित होता है| विशेषज्ञों का कहना है कि गोभी का सूप वजन घटाने में काफी मदद करता है| उसका एक फायदा यह है कि यह डाइटिंग की वजह से आपके शरीर को कमजोरी नहीं होने देता, बल्कि पूरे खनिज और पोषक तत्व देता है ज्यादा तो डाइटिशियन अपने  हेल्थ चार्ट में सूप को जरूर शामिल करते हैं  क्योंकि आपके शरीर के फैट की जगह कैलोरी  का काम करता है| इससे आपको कमजोरी महसूस नहीं होती और  आप चुस्त-दुरुस्त बने रहते हैं|

●सौंदर्य बढ़ाने वाला

   सेहत और रेशे के साथ साथ सूप महिलाओं के सौंदर्य को  भी निखरता है| सूप से  पूरे शरीर का वजन घटता है इससे हमारे शरीर में सुंदरता आती है, शरीर की रोग प्रतिकार क्षमता को बढ़ाता है, सूप  दाग और झुर्रियों से बचाता है इस तरह आपकी त्वचा में निखार नजर आने लगता है|

इसी प्रकार सूप वजन घटाने के साथ-साथ आरोग्य के लिए लाभकारी भी होता है, इसीलिए हर दिन के आहार में इसे जरूर शामिल करना चाहिए |



   
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.