भोजन में करे नारियल के तेल का प्रयोग

 नारियल का तेल हर घर में आसानी से उपलब्ध होता है| यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने का कार्य करता है, बल्कि बढ़े हुए वजन को भी कम करने में काफी सहायक होता है| अगर आप भोजन के प्रति जागरूक है और अपने वजन को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं, तो जरूरत है आपने खाने के तेल को बदलने की| इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा|


 भोजन में  करे नारियल के तेल का प्रयोग

नारियल के तेल का भोजन में प्रयोग करने से हमें बहुत से लाभ मिलते हैं |जानिए इसके बारे में  स्टेप बाय स्टेप


● नारियल का तेल आसानी से पच जाता है क्योंकि इसमें कम फैटी एसिड पाया जाता है| इसके सेवन से शरीर में चर्बी एक जगह  नहीं जमा हो पाती है|


● नारियल तेल में पाया जाने वाला ट्राइग्लिसराइड शरीर के 
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जो फैटी एसिड को ऊर्जा में बदल देता 
है|


● नारियल के तेल का सेवन कर आप अपनी बार बार भूख लगने की आदत को भी शांत कर सकते हैं| इस तेल में कार्बोहाइड्रेट और कैलरी अधिक होती है, जो भूख को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं|


● अगर आप अपने आप को किसी अन्य तेल में तलने की बजाए सिर्फ नारियल तेल में  तलेंगे तो ज्यादा आसानी से वजन कम होगा|



● अगर आपको अपना मेटाबॉलिज्म बढ़ाना है और वजन कम करना है तो एक चम्मच तेल को गर्म पानी में मिलाएं|  इस पेय  को कसरत करने से पहले पिए| आप जल्दी ही अपना वजन कम कर लेंगे|


● नारियल का तेल पाचन क्रिया को  धीमा कर देता है, इससे भोजन को पचने में समय लगता है और भूख कम लगती है| इसके अलावा  ब्लड में  ग्लूकोस को नियंत्रित करने में भी सहायक है|


● कैंडिडा एक तरह का yeast है |जो वजन बढ़ाने,  भूख पैदा करने और थकान बढ़ाने का काम करता है| पर नारियल के तेल के सेवन से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है|


● अगर आपको ज्यादा से ज्यादा नारियल के तेल का फायदा उठाना है तो अनरिफाइंड  तेल या फिर जैविक तेल का ही प्रयोग करें|

इस प्रकार नारियल का तेल बहुत लाभकारी है| इसीलिए हमें भोजन में नारियल के तेल का प्रयोग करना जरूरी है, जिससे हमारे शरीर का वेट नियंत्रित रह सकता है|
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.